नई दिल्ली ,17 दिसंबर (आरएनएस)। हैदराबाद के चंदा नगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चौथी कक्षा में पढऩे वाले 9 वर्षीय छात्र प्रशांत ने सुसाइड कर लिया।
जानकारी के अनुसार प्रशांत ने कथित तौर पर अपने सहपाठियों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की। जांच में सामने आया है कि प्रशांत अपने स्कूल में साथियों द्वारा किए जा रहे व्यवहार से गहरे तनाव में था। प्रशांत को उसके क्लासमेट्स अक्सर इस बात पर चिढ़ाते थे कि उसने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म ठीक से नहीं पहनी है।
प्रशांत जब स्कूल से लौटा, तो उसने न कपड़े बदले और न ही बैग उतारा। वह सीधे वॉशरूम गया और अपने स्कूल आईडी कार्ड की डोरी का इस्तेमाल कर फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो मासूम प्रशांत फंदे से लटका मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस और शिक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में उत्पीडऩ के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। अधिकारियों के अनुसार, ‘बुलिंग के दोषी पाए जाने वाले छात्रों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा सकता है या दूसरे संस्थान में अनिवार्य रूप से ट्रांसफर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, दोषियों के लिए कंपलसरी साइकोलॉजिकल काउंसलिंग और उम्र के आधार पर कानूनी दंड का भी प्रावधान है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

