आजमगढ़ 17 दिसम्बर(आर एन एस)सरायमीर थाना क्षेत्र के सिंदुरी गांव के जंगल में आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को भारी तादाद में गोवंश एवं उनके अवशेष भी भारी मात्रा में मिले हैं जगह जगह गोवंश का खून सुरंग बनाकर उसमें खून को छुपाया गया है एवं गौवंश की हड्डी के अवशेष भी बरामद हुए हैं।क्षेत्र वासियों ने आशंका जताई है कि यहां पर भारी मात्रा में गोकशी की जा रही थी जिसका साक्ष्य भी वीडियो में मौजूद है। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया में बताया कि इस प्रकरण में स्थानीय थाना भी पूरी तरह से इस प्रकरण में लिप्त है।सीओ फूलपुर से इस प्रकरण में फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि सरायमीर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अगर स्थनीय पुलिस भी इस प्रकरण में सम्मिलित पाई जाती है तो उनको भी नहीं बख्शा जाएगा उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।इस सम्बंध में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय सूरज श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में चल रहे कई अवैध बूचडख़ानों को प्रशासन द्वारा बंद कराया गया कई लोगो को जेल भी भेजा गया कई लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी प्रशासन द्वारा किया जा चुका है सेंदूरी गांव में हुए गौकशी के इस प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अगर इस प्रकरण में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो इसके लिए हम मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से मिलने को बाध्य होंगे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

