– एक महिला गिरफ्तार
सीतापुर 3 मई (आरएनएस)। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी सीतापुर के निर्देशन में मिश्रिख क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षक मिश्रिख अपनी टीम के साथ क्षेत्र की दुकानों और आसपास के संदिग्ध स्थानों की जांच कर रहे थे। इस दौरान थाना संदना के ग्राम कुसौली में दबिश दी गई, जहां कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से कुल 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की और करीब 120 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

