लखनऊ/झांसी 8 जुलाई (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ संरचना तथा प्रभावी बूथ प्रबंधन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ अध्यक्षों और बूथ समितियों के परिश्रम, समर्पण और सक्रियता के बल पर भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।धर्मपाल सिंह बुधवार को झांसी जिले और महानगर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि वे संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता, निरंतर जनसंपर्क तथा लक्ष्य आधारित कार्यशैली प्रत्येक चुनावी परिणाम को विजय में बदलने की क्षमता रखती है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी के सभी कार्यक्रम और अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं। इसके लिए बूथ समितियों को पूरी तरह सक्रिय करते हुए प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य को उसकी क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ बूथ अध्यक्षों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण भी विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी से जोडऩे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद, संपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से बूथों को सशक्त बनाया जाए। भाजपा की चुनावी सफलता का सबसे मजबूत आधार बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का संगठन और जनसंपर्क है।धर्मपाल सिंह ने सभी बूथ अध्यक्षों से संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को अनुशासन, निष्ठा और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम और समर्पण का पर्याय है तथा अपने अथक प्रयासों से हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता रखता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का बूथ अध्यक्ष भविष्य में मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष अथवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है और भाजपा ऐसा अवसर अपने कार्यकर्ताओं को देने वाला संगठन है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने बूथ को आदर्श बूथ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि संगठन की ताकत और जनाधार दोनों का विस्तार हो सके।प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सुव्यवस्थित बूथ प्रबंधन के बल पर भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड जनादेश प्राप्त करेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

