सीतापुर 3 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय सेवा परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस व स्व ममता मेहरोत्रा की समृति में शहर के लालबाग में जरूरतमंद मजदूरों के लिए वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी संयोजन जिला उपाध्यक्ष अन्नी मेहरोत्रा व संचालन जिला महसचिव विजय कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में अतिथी में राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय प्रदेश महासचिव आशुतोष शुक्ला लेखा परीक्षक उमा शंकर गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ में स्व ममता मेहरोत्रा के चित्र पर श्रदांजलि अर्पित की। वितरण कार्यक्रम के दौरान करीब 21 मजदूरों को स्टील की बाल्टी व लोटा बाटे गए। उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय ने कहा संस्था द्वारा हर साल श्रमिक दिवस के अवसर पर मजदूरों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिला महासचिव विजय कुमार शुक्ला ने कहा मानसिक एवं शारीरिक रूप से श्रम किया जाता है, जो भी व्यक्ति किसी भी तरह का श्रमदान करता है, वह श्रमिक कहलाता हैं। जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी व कार्यक्रम संयोजक अन्नी मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय, महासचिव आशुतोष शुक्ला, लेखा परीक्षक उमा शंकर गुप्ता, जिला डिक्स सचिन त्रिपाठी, जिला महासचिव विजय कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष अन्नी मेहरोत्रा, डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, जिला मंत्री विनोद त्रिपाठी, जिला उप सचिव डॉ विकाश जैन ,जिला सलाहकार डॉ राजीव मिश्रा, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकांत बाजपेयी, जिला कोषाध्यक्ष अम्ब्रीश दीक्षित, अध्यक्ष विधि परामर्श केंद्र, रेखा द्धिवेदी, सदस्य अंकित श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, संजीव द्धिवेदी आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

