०19 से 25 तक जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन
कोंडागांव, 18 दिसम्बर (आरएनएस)। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेन्स वीक) के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में कोंडागांव जिले में भी जिला स्तरीय, जनपद पंचायत स्तरीय, नगरीय निकाय और नगर पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और सुशासन को बढ़ावा देना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इन शिविरों में आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों और मांगों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। शिविरों का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है और प्राप्त होने वाली जानकारियों को प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।शिविर के आयोजन हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 19 दिसंबर 2025 शुक्रवार को जनपद पंचायत माकड़ी में कलस्टर बीजापुर का शिविर ग्राम पंचायत बीजापुर में आयोजित होगा, जिसमें तमरावण्ड, करंडी, देवगांव, अनूपपुर, बीजापुर, अमरावती, बेलगांव वन, देउरबाल, ओडारगांव, तरईबेड़ा, बिंजोली, बड़ेघोडसोडा, बड़ेसोहंगा, छिनारी, छत्तोड़ी, एरला, तौरेंगा, बेलोण्डी, तोरण्डी और राकसबेड़ा ग्राम सम्मिलित रहेंगे। इसी दिन बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत लिहागांव के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जिसमें हरवेल, गम्हरी, तितरखंड, जोडेकेरा, लिहागांव, आमगांव, खजरावंड, बडबत्तर, सोनपुर, पीढापाल, बांलेगा, चिचाडी, केरागांव, मारंगपुरी, पारोण्ड, बांसकोटग्राम पंचायतें सम्मिलित रहेंगी। कोण्डागांव विकासखण्ड में 19 दिसंबर को ग्राम चिपावण्ड में सिंघनपुर, फूकागिरोला, बड़ेसिलाटी, भीरागांव अ, मालगांव, कुम्हारी, निलजी, चिपावण्ड, मुलमुला, धनपुर, लेमडी, खड़का, नेवता, डोंगरीगुड़ा, पलारी, कोकोड़ी, करंजी, बोलबोला, छोटेबंजोड़ा, बफना, बडेभिरावण्ड, छोटेभिरावण्ड, भगदेवा, उमरगांव ब., कुलझर, बड़ेबेन्दरी, बड़ेकनेरा, कमेला, कु.गारकापाल ग्राम को सम्मिलित किया गया है। जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत 19 दिसंबर 2025 शुक्रवार को कलस्टर कोनगुड़ का शिविर कोनगुड़ में आयोजित होगा, जिसमें कोनगुड़, बडग़ई, उरन्दाबेड़ा, आमगांव, मोदे, कन्हारगांव, मोदेबेड़मा, कोकोड़ाजुगानार, परोदा, छिन्दलीबेड़ा, गवाड़ी, देवगांव, जामगांव, चनियागांव, बोकराबेड़ा, हाटचपई, बाड़ागांव, बडेओड़ागांव,फुण्डेर ग्राम शामिल होंगे।20 दिसंबर 2025 शनिवार को कलस्टर जनपद पंचायत माकड़ी के ग्राम पंचायत माकड़ी, मंडी प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें बागबेड़ा, मगेदा, ओटेण्डा, पीढ़ापाल, जरण्डी, माकड़ी, धारली, उमरगांव, बेलगांव-02, उडि़दगांव, कुरलूबहार, मिरमिण्डा, इंगरा, हीरापुर, हीरावण्डी, सोढ़मा, हाड़ीगांव, कांवरा, करमरी, बवई, छोटेसलना, मारागांव, शामपुर और लूभा ग्राम सम्मिलित रहेंगे। इसी दिन जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 20 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को धनोरा प्राथमिक शाला स्कूल मैदान धनोरा में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें डूमरपदर, सिलाटी, सवाला, बनियागांव, धनोरा, कर्रारमेटा, भाटगांव, कोरकोटी, बदवर, करमरी, हिचका, बड़ेखौली, पडडे, तोड़ासी, ईरागांव, चुरेगांव, डूण्डाबेड़मा, कानागांव, कलेपाल, बिन्झे ग्राम शामिल होंगे। कोण्डागांव विकासखण्ड के दहिकोंगा 20 दिसम्बर को इसलनार, चमई, बम्हनी, कारसिंग, सम्बलपुर, चिखलपुटी, कुसमा, कचोरा, बनियागांव, बाखरा, राजागांव, दहिकोंगा, सुकूरपाल, बडेबंजोडा, बोटीकनेरा, सोनाबाल, पुसावण्ड, जोबा, घोड़ागांव, माकड़ी, वनउसरी, मोहलई, मुनगापदर, करनपुर, नगरी ग्राम को शामिल किया गया है। वहीं जनपद पंचायत फरसगांव के कलस्टर बड़ेडोंगर का शिविर उ.मा.विद्यालय बड़ेडोंगर में आयोजित होगा, जिसमें आलोर, झाटीबन, बडेडोंगर, बंगोली, बनचपई, चांदाबेड़ा, भोंगापाल, छिन्दली, चिंगनार,गोड़मा, कसईफरसगांव, झाकरी, खण्डसरा, कोरई, कोटपाड़, मैनपुर, मांदागांव, मोडेंगा, मोहपाल, पलना, पावड़ा, तोरण्ड, हिरीं, भूमका, भानपुरी ग्राम शामिल होंगे।21 दिसंबर 2025 रविवार को जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत कलस्टर मर्दापाल का शिविर मर्दापाल में आयोजित होगा, जिसमें हंगवा, तोतर, मड़ानार, बोरगांव, झारा, मयूरडोंगर, छोटेउसरी, नहाकानार, लखापुरी, मूलनार, गोलावण्ड, बेतबेड़ा, खण्डाम, पोलंग, खचगांव, कांगा, बादालूर, मर्दापाल, चांगेर, नवागांव, हडेली, कडेनार, बेचा, रानापाल, हथकली, बडेकुरुषनार, पुसपाल, जोडेंगा, खड़पड़ी, कोरमेल, हसलनार, मटवाल, पदनार, टेकापाल, कुधूर, तुमडीवाल ग्राम सम्मिलित किया गया है। जनपद पंचायत कोण्डागांव के मर्दापाल में 21 दिसम्बर को हंगवा, तोतर, मडानार, बोरगांव, झारा, मयूरडोंगर, छोटेउसरी, नहाकानार, लखापुरी, मूलनार, गोलावण्ड, बेतबेड़ा, खण्डाम, पोलंग, खचगांव, कांगा, बादालूर, मर्दापाल, चांगेर, नवागांव, हडेली, कडेनार, बेचा, रानापाल, हथकली, बडेकुरुषनार, पुसपाल, जोडेंगा, खडपडी, कोरमेल, हसलनार, मटवाल, पदनार, टेकापाल, कुधूर, तुमडीवाल ग्राम सम्मिलित किया गया है। 22 दिसंबर 2025 सोमवार को जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत शासकीय भवन रांधना में शिविर आयोजित होगा, जिसमें सोनबेडा, गुहाबोरण्ड, पूसापाल, उलेरा, कोसाहरदुली, ठेमगांव, कोकोड़ी, रांधना, बरकई, भीरारगांव, सोढ़सिवनी, उदेंगा, गारे, ओण्डरी, मांझीबोरण्ड, बाडरा, केरावाही बालोण्ड काटागांव, लभा,बुडरा, हुक्काबेड़ा पाथरी और बिवला ग्राम सम्मिलित रहेंगे। इसी दिन केशकाल विकासखंड अंतर्गत कलस्टर खालेपुरखुंट का शिविर स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर, खालेपुरखुंट में आयोजित होगा, जिसमें खालेपुरखुंट, डोंगरपाल, साल्हेमेट, चिपरेल, ग्राम पंचायतें सम्मिलित रहेंगी तथा बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत कलस्टर बड़ेराजपुर का शिविर बड़ेराजपुर बाजार, हायर सेकेंडरी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें बड़ेराजपुर, टेंवसा, छोटेराजपुर, कोपरा, माण्डोकी खरगांव, नौकाबेडा, छिंदली, धामनपुरी, बैजनपुरी, कोरगांव, ढोंडरा, रामपुर, कलगांव ग्राम पंचायतें सम्मिलित रहेंगी। जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम भीरागांव में 22 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चिमड़ी, चलका, टेमरुगांव, चेरंग, चौडग़, पाला, किबईबालेंगा, मालाकोट, बुड़ाकसा, उमरगांव अ, बनसिरसी, कुम्हारपारा, मसोरा, गिरोला, सातगांव, पल्ली, भोगाडी, सितली, चिलपुटी, भीरागांव ब, बुनागांव, चिचडोंगरी, बनजुगानी, बांसगांव, मडागांव, तोड़म, कोगेंरा, बयानार, जोगीआलवाड़, कॅजग, मूंगवाल, रेंगागोंदी, नरिहा, पेरमापाल, आदनार, चेमा गांव के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेण्ड के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें खालेमुरवेण्ड, डोंडेरापाल, सालेभाट, चिपरेल अड़ेंगा हाई स्कूल मैदान अड़ेंगा गांव शामिल होंगे। कलस्टर फरसगांव का शिविर जनपद पंचायत फरसगांव में आयोजित होगा, जिसमें सिंगारपुरी, चुरेगांव, कुल्हाडग़ांव, मोहलई, चरकई, चांदागांव, पाण्डेआठगांव, गटटीपलना, बानगांव, चिचाड़ी, मांझीआठगांव, पतोड़ा,कोर्राबडगांव, शंकरपुर, फूपगांव, बोरगांव पूर्वी, बोरगांव पश्चिम, भण्डारवण्डी लंजोड़ा, जुगानीकलार, भण्डारसिवनी, सिरसीकलार, जैतपुरी, कुम्हारबडग़ांव, कबोंगा, कोसागांव, सिरपुर, सोड़मा ग्राम शामिल होंगे।23 दिसंबर 2025 मंगलवार को जनपद पंचायत केशकाल में ग्राम अड़ेंगा में शिविर हाई स्कूल मैदान अड़ेंगा में आयोजित होगा, जिसमें गौरगांव, कोहकामेटा, सिदावण्ड, गुडरीपारा, प्रधानचेर्रा, सिवनीपाल, होनहेड़, उमरादाह, रावबेड़ा, कुंए, माडग़ांव, बटराली, गढ़धनोरा, जामगांव, कोदोभाट, अड़ेंगा, एटेकोन्हाड़ी, डोहलापारा, बाण्डापारा, ठाकुरपारा, निराछिन्दली, उन्दरी, गारावण्डी ग्राम सम्मिलित हैं। इसी प्रकार 24 दिसंबर 2025 बुधवार को जनपद पंचायत केशकाल में दिनांक केशकाल विकासखंड अंतर्गत कलस्टर बहीगांव का शिविर माध्यमिक शाला स्कूल मैदान बहीगांव में आयोजित होगा, जिसमें बेड़मा, अरण्डी, तेन्दूभाटा, नयानार, नवागढ़, खेतरपाल, चारभाटा, पलोरा, बहीगांव, खुटपदर, सिकागांव, मस्सूकोकोड़ा, पीपरा, बड़ेठेमली, आंवराभाटा, तोषकापाल, गारका, टाटीरास, सिंगनपुर, आंवरी, बंधापारा, गुलबापारा ग्राम शामिल होंगे। जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत बड़ागांव बाजार स्थल में बाड़ागांव, हात्मा, बस्तरबुडरा, पिटेचुवा, कोसमी, खलारी, कोरहोबेडा, बीरापारा, पेन्ड्रावन, कोंगेरा, विश्रामपुरी ‘अÓ, विश्रामपुरी ‘बÓ, जिर्रापारा, खरगांव, सलना, पलना, कौंदकेरा, होनावंडी, मचली ग्राम सम्मिलित होंगे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

