कोण्डागांव,09 मई (आरएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी ने शनिवार को चिलपुटी में क्षेत्रवासियों को 09 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही चिलपुटी में सम्मान समारोह में चिलपुटी के 12 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भुमिपुजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 अंतर्गत ग्राम चिपावण्ड से ग्राम फुकागिरोला रोड आरडी 3.40 कि.मी. से मरवाबेड़ा मार्ग लंबाई 5.20 किलोमीटर लागत 524 लाख रूपए और पलारी माकड़ी रोड आर.डी. 5 कि.मी. से देवडोबरा तक लंबाई 2.10 किलोमीटर लागत 210 लाख रूपए का सड़क निर्माण कार्य सहित कुल 09 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्य शामिल है। इसके अलावा विधायक ने ग्राम पंचायत चिलपुटी में चैतु घर से मानसिंग घर तक 500 मीटर ग्राम गौरव पथ लागत 42.31 लाख रूपए का लोकार्पण भी किया।
=स्वास्थ्य एवं डिजिटल सेवाए पहुचेगी-=
विधाक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य एवं डिजिटल सेवाओं की पहुंच भी आम नागरिकों तक सुलभ हो सकेगी। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
=इन कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन- =
विधायक द्वारा किए गए भूमिपूजन कार्यों में मसोरा में डी.एम.एम क्लस्टर भवन निर्माण लागत 20 लाख रूपए, गिरोला में नदी किनारे पटेल देव गुड़ी के पास रंगमंच निर्माण कार्य लागत 2.50 लाख रूपए, चरण पांडेय घर से जगन्नाथ अंधारू घर तक 300 मीटर सीसी सड़क लागत 7.80 लाख रूपए, और राजस्व अटल डिजिटल सुविधा केंद्र लागत 05 लाख रूपए और नाली निर्माण कार्य हीरा घर से नदी तक जड़ीपारा में लागत 2.60 लाख रूपए, ग्राम सातगांव में मानस गान मैदान में शेड निर्माण कार्य 15 लाख रूपए, मावली देव गुड़ी निर्माण कार्य लागत 04 लाख रूपए, पेरपारा में मावली देव गुड़ी निर्माण कार्य लागत 04 लाख रूपए, सीसी रोड निर्माण 09 लाख रूपए, ग्राम चिलपुटी में देवगुड़ी में शेड निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, डाबड़ीबेड़ा के सन्नी घर से मानकू घर तक 200 मीटर सीसी सड़क लागत 06 लाख रूपए कार्य शामिल है। इसी प्रकार ग्राम पलारी में शिव मंदिर के पास रंगमंच निर्माण कार्य लागत 05 लाख रूपए, तीजू मरकाम घर के पास देवगुड़ी निर्माण कार्य लागत 03 लाख रूपए, बाजार स्थल के पास व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य 8.92 लाख रूपए, अन्य डोंगरी देवगुड़ी शेड निर्माण कार्य लागत 03 लाख रूपए, मुख्य मार्ग से नानीपारा पलारी तक 300 मीटर सीसी सड़क लागत 9.60 लाख रूपए, ग्राम बफना में माता गुड़ी के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य लागत 05 लाख रूपए, नथेला घर से पाहडू घर तक 200 मीटर नाली निर्माण कार्य लागत 04 लाख रूपए, ग्राम मुलमुला में मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय शेड निर्माण कार्य लागत 4.79 लाख रूपए, आवास प्लांट में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य लागत 05 लाख रूपए सहित अन्य शामिल है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

