कोंडागाँव,09 मई (आरएनएस)। जिला मुख्यालय के बायपास मार्ग में शुक्रवार की रात तकरीबन 9:30 बजे कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा बाईपास मार्ग से होकर गुजर रही दर्जनों वाहनों पर जमकर पत्थर बाजी की गई। जिससे कई वाहनों के सीसे टूट गए जिसके चलते कुछ समय के लिए यहां वाहनों की लंबी कतार लगी रही, हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटवाते हुए मार्ग को क्लियर करवाया। आपको बता दें कि, इससे पहले भी बनिय गांव के पास इस तरह की हरकतें सामने आ चुकी हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

