कोंडागांव,18 दिसम्बर (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में जन्म मृत्यु पंजीयन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन्म पंजीयन की जानकारी ली और समयबद्ध ढंग से वितरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पंजीयन में आ रही दिक्कतों के बारे में जाना और वितरण हेतु बचे हुए प्रमाण पत्रों को मैदानी स्तर के स्टाफ के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ रूपेंद्र नेताम, तहसीलदार जय नाग सहित स्वास्थ विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। गुलाब की खेती का किया अवलोकन कलेक्टर पन्ना ने भ्रमण के दौरान ग्राम पांडे आठगांव में किसान श्री विधेष कुमार प्रधान के फार्म में गुलाब की खेती कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने किसान प्रधान से चर्चा करते हुए शासन द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता, गुलाब की खेती की प्रक्रिया और हो रही आमदनी के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने गुलाब की खेती कार्य की सराहना करते हुए अन्य किसानों को प्रोत्साहित करते हुए फूलों की खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

