राजनांदगांव,18 दिसम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले के सोमानी थाना ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को किया गया गिरफतार आरोपी के कब्जे से 35 पौवा शोले देशी प्लेन 6.3 बल्क लीटर कीमती 2800/- रूपये एवं एक मोपेड टीवीएस जुपीटर क्रमांक सीजी 08 बीबी 5045 कीमती 50,000/- को किया गया जप्त। पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पु0से0) के पर्यवेक्षण में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने अवैध शराब बिक्री व असामाजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशो व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु शराब परिवहन करने वाले गैंदु उर्फ गेंदलाल पारधी पिता भुनेश्वर पारधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली राजनांदगांव को ग्राम ककरेल के पास पकडा गया, आरोपी के कब्जे से 35 पौवा शोले देशी प्लेन 6.3 बल्क लीटर कीमती 2800/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोपेड टीवीएस जुपीटर क्रमांक सीजी 08 बीबी 5045 कीमती 50,000/- को किया गया जप्त।
आरोपी का कृत्यु धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, म0प्र0आर0 राजश्री सिंह, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर, भूपेंद्र कोंचे, आरक्षक जी0 शंकर राव, मनोज हरमुख का सराहनीय योगदान रहा है।
०

