बलौदा बाजार,18 दिसम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर अपने ढाबा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी। आरोपी को ग्राम कटगी खैरा मोड के पास ढाबा में अवैध महुआ शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार आरोपी से ?2600 कीमत मूल्य का 25.200 बल्क लीटर हांथ भट्टी कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में किया गया प्रदान। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में *आज दिनांक 18.12.2025 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कटगी खैरा मोड के पास ढाबा में घेराबंदी कर अपने ढाबा में अवैध महुआ शराब बिक्री करते हुए आरोपी ढाबा संचालक*को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ?2600 कीमत मूल्य का 25.200 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- रामखिलावन उर्फ पप्पू दिवाकर उम्र 36 साल निवासी ग्राम खैरा क थाना कसडोल
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

