जगदलपुर,18 दिसंबर(आरएनएस)। सीआरपीएफ 214वीं वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग के दौरान एक प्रेशर आईईडी बरामद किया है। नक्सलियों द्वारा पील्लूर- मरवाड़ा मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर इस आईईडी को बीयर की बोतल में प्रेशर प्लांट किया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं डीमाईनिंग के दौरान आईईडी को सुरक्षित रूप से खोजकर नष्ट किया गया। सीआरपीएफ 214वीं वाहिनी की बीडीडी टीम ने मौके पर ही आईईडी को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

