-22 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 07 जनवरी को होगा चुनाव
अयोध्या 19 दिसंबर (आरएनएस)। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के वार्षिक चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी हो गयी है इसी के साथ कचेहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष व महामंत्री समेत 11 पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने जोर शोर से नामांकन करने के लिए अपने समर्थकों के साथ बातचीत करना शुरू कर दिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सूर्य नारायन सिंह के मुताबिक अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर होने जा रहे चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तीन दिन होगी। 22, 23, 24 दिसम्बर को नामांकन की प्रक्रिया होगी। नामांकन पर्चों की जांच 25 दिसम्बर और नाम वापसी उसी दिन को होगी। नामांकन सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक होगा। लंच के लिए 1.30 बजे से 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान 6 जनवरी को और मतगणना 7 जनवरी 2026 को पुस्तकालय भवन में कड़ी सुरक्षा के बींच शुरू कराया जायेगा।
इसी के साथ कचेहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है। प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने कचेहरी परिसर से लेकर कचेहरी व चारो तहसीलों बीकापुर, मिल्कीपुर, रूदौली व सदर जाकर मतदाताओं के बींच जनसम्पर्क कर रहे हैं। प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद पर अभी तक 6 अधिवक्ताओं का नाम चुनाव लडऩे की लिस्ट में है। इनमे वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र, वाई.वी. मिश्र, अरविन्द सिंह, बब्बन प्रसाद चौबे, राजीव कुमार पाण्डेय व युगुल किशोर मिश्र का नाम चर्चा में है। उपाध्यक्ष पद पर राजेश उपाध्याय, रणधीर यादव, अंजनी त्रिपाठी उर्फ प्रभू जी, अशोक कुमार सिंह मुन्ना राजेश पाण्डेय व धनुष श्रीवास्तव का नाम लिया जा रहा है। महामंत्री पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल, राजेश यादव, प्रदीप चौबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, सोमनाथ तिवारी चुनाव लडऩे की चर्चा में हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार दूबे, जय प्रकाश पाल व राजेन्द्र कुमार तिवारी का नाम चुनाव लडऩे की चर्चा में है। संयुक्त मंत्री प्रथम के पद पर संतोष कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह व द्वितीय के पद पर अखण्ड यादव, अजय श्रीवास्तव, राकेश द्विवेदी, का नाम चर्चा में है। कार्यकारिणी ए के लिए रामचन्दर यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, पंकज कुमार द्विवेदी, रामजी गुप्ता व बी पद पर विजय नारायन तिवारी, कौशल किशोर व सी पद पर रूद्र प्रकाश मिश्र, सलीम नैयर, प्रदीप श्रीवास्तव व प्रदीप कुमार सिंह का नाम शामिल है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

