पिथौरागढ़,19 दिसंबर (आरएनएस)। गणाई गंगोली के बनकोट में जिला उद्योग केन्द्र की ओर से दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रोहित बनकोटी ने की। इस दौरान संस्था के सचिव कमल बोरा ने लोगों व लाभार्थियों को कुटीर, लघु व सूक्ष्म उद्योगों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी, उन्होंने सभी लाभार्थियों को उद्योग-धंधे शुरू करने के लिए प्रेरित किया। यहां सहायक ममता बिष्ट, दिव्या पाण्डेय मौजूद रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

