अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अक्षय के साथ वामिका गब्बी मुख्य किरदार में नजर आई हैं। राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और असरानी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। निर्माताओं ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म से नया गाना ओ सुंदरी जारी कर दिया है। शादी-संगीत के समारोह पर आधारित यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
अक्षय ने ओ सुंदरी को जारी करते हुए लिखा, सुंदरी देवियों, अब डांस फ्लोर पर धमाल मचाने का समय आ गया है! इस गाने को विशाल मिश्रा, नकाश अजीज और अंतरा मित्रा ने मिलकर गाया है।
भूत बंगला का गाना ओ सुंदरी किसी भी फैमिली सेलिब्रेशन का मजा बढ़ा देगा। दुल्हन बनीं मिथिला पालकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं अक्षय कुमार और वामीका गब्बी अपने डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा रहे हैं। यह गाना अक्षय और मिथिला के बीच भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को बखूबी दिखाता है। काफी समय बाद इतना शानदार और विजुअली रिच फैमिली सॉन्ग देखने को मिला है। हालांकि फिल्म हॉरर-कॉमेडी है, लेकिन यह गाना उसमें एक अलग ही रंग भर देता है।रिलीज के एक घंटे के भीतर ही इस गाने को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। इस गाने को सबसे स्पेशल इसकी कोरियोग्राफी बना रही है, इसके अलावा मिथला के एक्सप्रेशन भी ऑन प्रॉइंट है। कुछ-कुछ फन इलिमेंट भी देखने को मिल रहे हैं।
इसका संगीत प्रीतम ने दिया है, जबकि बोल कुमार द्वारा लिखे गए हैं। गाने में अक्षय और वामिका को धमाकेदार डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ मिथिला पालकर भी नजर आईं, जिन्होंने फिल्म में अभिनेता की बहन का किरदार निभाया है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से पेश करते हैं अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव स्टारर भूत बंगला। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई भूत बंगला के पेड प्रिव्यू थिएटर्स में 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू होंगे। 17 अप्रैल से फिल्म पूरी तरह रिलीज होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

