तापसी पन्नू की अस्सी 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, अपनी शानदार कहानी और सोशल रेलिवेंट सब्जेक्ट के लिए इस कोर्टरूम ड्रामा को क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिली थी हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. लेकिन फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ये फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है. चलिए यहां जानते हैं इसे कब और कहां देख सकेंगे.
जो लोग सिनेमाघरों में अस्सी को देखने से चूक गए, वे अब इसे अपने घर पर आराम से देख सकते हैं. दरअसल इसकी ओटीटी रिलीज की डेट आ गई है. बता दें कि ‘अस्सीÓ 17 अप्रैल, 2026 से जी5 पर स्ट्रिमिंग के लिए अवेलेबल होगी. इस फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी और अनुभव सिन्हा ने लिखी है और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने किया है.
सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक अस्सी ने भारत में 10.47 करोड़ का नेट लाइफटाइम कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 14.93 करोड़ कमा पाई थी. खबरों के मुताबिक इस फिल्म को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था और ये अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई. इसलिए ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है.
अस्सी दिल्ली की एक स्कूल टीचर परिमा की कहानी है, जिसका पांच लोग गैंगरेप करते हैं यह फिल्म एक बेहद दोषपूर्ण लीगल और सोशल सिस्टम के खिलाफ न्याय की लड़ाई में एक महिला के दर्द भरे संघर्ष को दिखाती है. जिसका केस तापसी पन्नू स्टारर किरदार वकील रावी लड़ती है.
फिल्म में कानी कुसृति परिमा के रूप में, रेवती वसुधा के रूप में, मनोज पाहवा दीपराज के रूप में, कुमुद मिश्रा कार्तिक के रूप में, मोहम्मद जीशान अय्यूब विनय के रूप में और सत्यजीत शर्मा अपोजिशन के वकील के रूप में नजर आते हैं.
००
‘धुरंधर 2Ó ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम==
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर सीक्वल फिल्म ‘धुरंधर 2Ó ने 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा बनाए रखा और लगातार रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनकर इतिहास रच दिया.वहीं तीन हफ्तों तक गदर काटने के बाद अब ये चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है और अब भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. हालांकि इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2Ó ने रिलीजके 26वें दिन यानी चौथे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2Ó पहले दिन से ही धूम मचा रही है और चौथे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार बरकरार है. दिलचस्प बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डकैतÓ और प्रदीप रंगनाथन की तमिल साइंस-फिक्शन रोमांस फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनीÓ जैसी नई रिलीज़ को भी इस 26 दिन पुरानी फिल्म ने पछाड़ दिया है. हालांकि चौथे वीकेंड पर धमाकेदार परफॉर्म करने के बाद चौथे मंडे यानी 26वें दिन इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2Ó ने सिनेमाघरों में अपने पांचवें मंडे को 5.20 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह फिल्म का अब तक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1303.37 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 1088.62 करोड़ हो गया है.बता दें कि धुरंधर 2 ने रिलीज़ के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे वीक में फिल्म ने 263.65 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते के एंड तक फिल्म का कलेक्शन 110.60 करोड़ रहा
‘धुरंधर 2Ó ने चौथे मंडे बेशक अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. बावजूद इसके रणवीर सिंह स्टारर ने भारत में चौथे सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बता दें कि पहले नंबर पर धुरंधर (11.2 करोड़) है, उसके बाद पुष्पा 2 (7.55 करोड़) का नंबर आता है.
धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसका निर्माण आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने बी62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये दिसंबर 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर की सीक्वल है.

