अक्षय कुमार अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसका ट्रेलर और गाने पहले ही जारी कर दिए थे, जिन्हें देखकर फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि भूत बंगला के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।
भूत बंगला की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई हैं।
फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि एक दिन पहले 16 फरवरी को रात 9 बजे से पेड प्रिव्यू शो होंगे। भूल-भुलैया के बाद, अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से हॉरर और कॉमेडी की टोली लेकर आ रहे हैं। इस टोली में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार शामिल हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

