पिथौरागढ़,19 दिसंबर (आरएनएस)। बेरीनाग पुलिस ने क्षेत्र में लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर बैठक की। शुक्रवार को थानाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गणाई में टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ की बैठक हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष गंगवार ने मुख्य बाजार से प्राइवेट गाडिय़ों व आड़े-तिरछी लगी गाडिय़ों को हटवाने का निर्णय लिया, कहा कि कूना मार्केट, मुख्य बाजार और गोनियागाड़ स्टेट बैंक के पास सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक प्राइवेट गाडिय़ों की पार्किंग नही की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

