पिथौरागढ़,19 दिसंबर (आरएनएस)। जौलजीबी में द हंगर प्रोजेक्ट इंडिया के तहत महिला जनप्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रोजेक्ट इंडिया के सदस्य गंगा व मंगल ग्वाल ने महिला जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य, नेतृत्व, अधिकार व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भूमिका निभाने को प्रेरित करना है। यहां पूजा धामी, रेनू, संगीता, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, चन्द्रा देवी, स्वेता कठायत, कविता अवस्थी, गायत्री दताल, मीना, प्रेमा, सपना, पुष्पा, अनीता, हेमा, मंजू देवी, देवकी देवी, अफसाना मौजूद रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

