पिथौरागढ़,19 दिसंबर (आरएनएस)। तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विधिक सेवा समिति के सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर वर्ग का साथ होना जरूरी है। सिविल जज ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ किसी भी स्तर पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए विधिक और सामाजिक जागरूकता आवश्यक है। यहां तहसीलदार राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

