हरिद्वार,19 दिसंबर (आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विभौर सिंह निवासी चरथावल मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई है। गुरुवार रात बीएचईएल फाउंड्री गेट चौक से विष्णुलोक कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा था। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से चाकू मिला। पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

