हरिद्वार,19 दिसंबर (आरएनएस)। कनखल स्थित राज विहार कॉलोनी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर आए हाथी ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें हाथी कार को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। राकेश, विपिन और रोहित का कहना है कि राज विहार क्षेत्र में आए दिन हाथियों की आवाजाही से लोग दहशत में हैं। रात के समय हाथियों के आने-जाने से जान-माल का खतरा बना रहता है, लेकिन वन विभाग अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है। स्थानीय लोगों ने वन प्रभाग और प्रशासन से हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

