आजमगढ़ 19 दिसंबर(आर एन एस) जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने शादी का का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,वादी द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 10.12.2025 को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 533/2025 धारा 137(3), 87, 64(2)(रू)/115(2) क्चहृस् व 5रु/6 क्कह्रष्टस्ह्र एक्ट पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को उपनिरीक्षक श्री धर्मराज यादव द्वारा मय हमराह पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोनू पुत्र बंशराज निवासी ग्राम तेन्दुआ, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 21 वर्ष) को *बिजरवा अंडरपास* से समय *09:45 बजे* हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

