आजमगढ़ 19 दिसंबर(आर एन एस) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं सुना और प्रत्येक प्रकरण पर गहनता से विचार किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र न्याय मिल सके।डॉ. अनिल कुमार की यह पहल उनकी जनहितैषी, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग को दर्शाती है। उनकी कार्यशैली से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।आजमगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए एसपी डॉ. अनिल कुमार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर जिलेभर में सकारात्मक चर्चा हो रही है।उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कुशलता निश्चित रूप से आजमगढ़ पुलिस को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

