आजमगढ़ 19 दिसंबर(आर एन एस) पुलिस लाइन महिला रिक्रूट आरक्षियों के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष मेडिकल अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया।इस सेशन में गायनोलॉजिस्ट डॉ. खुशबु सिंह ने महिला आरक्षियों को पुलिस ड्यूटी के दौरान अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. सिंह ने आरक्षियों को ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने, आवश्यक सावधानियां अपनाने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सेशन में उपस्थित महिला रिक्रूट आरक्षियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।पुलिस विभाग ने बताया कि भविष्य में भी महिला कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने हेतु ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

