चित्रकूट 19 Dec, (rns) । बाइक की पिकप से टक्कर हो गई। हादसे में माता-पिता समेत बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पिकप भी अनियंत्रित होकर महुवा के पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।
बताया गया शुक्रवार की शाम बांदा की तरफ से आ रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर रौली कल्याणपुर के पास महुआ के पेड़ से टकरा गई। जिससे कर्वी से बांदा की तरफ आ रही बाइक से भिड़ंत हो गइ्र। बाइक सवार रामकुमार अनुरागी (40) पुत्र भूरे अनुरागी निवासी गिरवा पुरवा थाना चंदला जिला छतरपुर मध्य प्रदेश व भूरी देवी (37) की मौके पर मृत्यु हो गई। 12 वर्षीय पुत्र मजरूब इंदल को उपचार के लिए सीएचसी शिवरामपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मजरूब की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मर्चरी भेजा है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
—————–
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

