सूरतगंज, बाराबंकी 19 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने देर रात तबादला एक्सप्रेस चलाई जिसमें 31 पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले किए गए। जिनमें से कुछ को पुलिस लाइन से थाना चौकी तो कुछ सब इंस्पेक्टरो को थाना चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया। तबादले के क्रम में मोहम्मदपुर खाला कोतवाली अंतर्गत सूरतगंज पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह को तबादले के साथ जिले के लोनीकटरा थाने की पुलिस चौकी छबिल का चौकी इंचार्ज बनाया गया। सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह के तबादले की खबर जब सूरतगंज इलाके में फैली तो लोग मायूस हो गए। क्योंकि सूरतगंज में विपिन सिंह की छवि एक ईमानदार पुलिसकर्मी के रूप में देखी जाती रही है हर गरीब उनकी चौखट पर न्याय की आस लेकर आता था और उसे न्याय भी मिलता था। क्षेत्रवासी बताते हैं कि श्री सिंह दिल से लोगों की मदद करते थे वह दल नहीं देखते थे कि कौन व्यक्ति किस दल का है। शुक्रवार को हुए उनकी विदाई समारोह में लोग भावुक हो गए। उनके विदाई समारोह में मोहम्मदपुर खाला इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा, सूरतगंज चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा, कांस्टेबल शुभम अवस्थी सहित क्षेत्र के अनेकों संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। वहीं लोनी कटरा की छबिल चौकी पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक के समक्ष विपिन सिंह ने चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

