शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रयागराज 5मई (आरएनएस)। उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में शिक्षामित्रों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। उपमुख्यमंत्री के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके पूर्व श्री मौर्य ने जनप्रतिनिधिगणों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों के बच्चों द्वारा बनायी गयी चित्र प्रदर्शनी द्वारा का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गयी। उपमुख्यमंत्री के द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंच पर 27 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षामित्रों के वेतन में हुई बढोत्तरी के लिए उन्हें शुभकामना व बधाई देते हुए कहा कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल से आप लोगो को 18000 रू0 प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा साथ ही कैशलेश चिकित्सा की सुविधा भी आप लोगो को प्रदान की गयी है।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने कहा कि शिक्षामित्र हमारी प्राथमिक शिक्षा का प्रमुख अंग है। स्थानीय स्तर पर शिक्षामित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर महापौर उमेशचन्द्र गणेश केसरवानी, विधायकगण दीपक पटेल, हर्षवर्धन वाजपेयी, गुरू प्रसाद मौर्य, डॉ0 वाचस्पति, पीयूष रंजन निषाद, राजमणि कोल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा गंगापार अक्ष्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, प्राचार्य डायट श्र
राजेन्द्र प्रताप सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

