जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक आयोजित
प्रयागराज 5 मई (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी कक्ष में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक आहूत की गयी, जिसमे निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र /पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों के निस्तारण हेतु विस्तृत चर्चा की गयी तथा प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पूर्व मे जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र मे निहित शर्तो के अनुपालन आख्या सम्बंधित फर्म से प्राप्त करने के निर्देश दिए तथा भूजल निष्कर्षण के सापेक्ष वर्षा जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज हेतु जो प्रविधान किये गये हैं उसकी विस्तृत आख्या प्राप्त करने के भी निर्देश दिए, एवं वैसे उद्योग जो परिसर मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कर पा रहे उनको तालाब के माध्यम से भूजल रिचार्ज करने हेतु निर्देश दिए गये।
बैठक मे जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के नोडल अधिकारी अविरल कुमार सिंह हाइड्रोलॉजिस्ट, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, क़ृषि विभाग, उद्यान विभाग, जल निगम, जिला उद्योग के साथ एनजीओ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

