भोपाल 19 दिसंबर (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने कैंसर अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरित किया।
महापौर मालती राय शुक्रवार को ईदगाह स्थित कैंसर अस्पताल में सेवा भारती गुरूनानक मंडल द्वारा आयोजित निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वयं भोजन वितरित भी किया। महापौर राय ने सेवा भारती गुरूनानक मंडल को इस सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर सेवा भारती गुरूनानक मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे।

