-समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद
अयोध्या,20 दिसंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे गंभीरता व संवेदनशीलता से जनता की शिकायतों को सुनें और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता ग्राम कुम्हिया विकासखंड मया ने भूमि पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाने की शिकायत में जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मामले की जांच कर न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता ग्राम मडऩा विकासखण्ड पूराबाजार ने चहर दीवार निर्माण के सम्बंध में शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने एडीएम (वि0/रा0) को जांच करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में शिकायतकर्ता ग्राम दुर्गापुरी जनौरा विकासखण्ड मसौधा ने विद्युत कनेक्शन की शिकायत, शिकायतकर्ता ग्राम तारडीह कछौली विकासखण्ड पूराबाजार ने जमीन विवाद के सम्बंध में व ग्राम तारापुर रजौली नगर निगम ने रास्ता को न निकाले जाने के सम्बंध में शिकायत की है, जिसमें जिलाधिकारी ने उक्त मामलों में तहसीलदार सदर को न्यायोचित जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में मुख्यत: भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, जल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन आदि से संबंधित अधिकतर शिकायतें प्राप्त हुईं, इसके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

