सोहावल-अयोध्या,20 दिसंबर (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनियावां निवासी रामेन्द्र कुमार पुत्र राम लौट ने 18 दिसम्बर को आन लाइन प्रमाण पत्र के लिये आवेदन किया था। रिपोर्ट की जानकारी के लिए लेखपाल बृजेश कुमार सिंह से फोन पर फरियादी ने संपर्क साधा तो लेखपाल ने ऐसा गजब जवाब दिया कि फरियादी चक्कर काटने लगा। लेखपाल ने कहा कि मैं तहसील में बने जहन्नुम में हूं। जो जगह खोजने पर नहीं मिली। ऐसे बिगड़े बोल को लेकर शनिवार को पूरे तहसील में चर्चा रही। वायरल हुए आडियो को लेकर जब लेखपाल से पूछा गया तब लेखपाल ने कहा कि एस आई आर के कार्य को लेकर 4 दिन से अपने घर नहीं गया हूं। यहीं रहकर कार्य कर रहा हूं दो दिन पूर्व ही पोर्टल पर आवेदन किया गया है। छानबीन में थोड़ा वक्त लगता है। इसके बाद ही सही पाए जाने पर रिपोर्ट लगाई जाती है। फरियादी ने तहसील समाधान दिवस पर अपने द्वारा पोर्टल पर किए गए आवेदन को लेकर एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें फरियादी ने अपनी व्यथा बताते हुए अनुरोध किया है कि उसकी आय प्रमाण पत्र जारी कराया जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

