-एंटरप्रेन्योरशिप ऑपर्च्यूनिटीज़ इन मशरुम प्रोडक्शन विषय पर हुआ व्याख्यान
अयोध्या,20 दिसंबर (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में “एंटरप्रेन्योरशिप ऑपर्च्यूनिटीज़ इन मशरुम प्रोडक्शन” विषय पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लीउवेनहोक क्लब द्वारा व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार के नवीन अवसरों से परिचित कराना था। व्याख्यान के मुख्य वक्ता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के प्रो. रामनारायण रहे। व्याख्यान में प्रो. राम नारायण ने मशरूम उत्पादन के वैज्ञानिक, तकनीकी एवं व्यावसायिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कम लागत में, स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर, वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से मशरूम उत्पादन को एक सफल उद्यम, स्टार्टअप एवं आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाया जा सकता है। उन्होंने भारतीय प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों में उन्नत मशरूम उत्पादन तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया। प्रो. रामनारायण ने बताया कि हजारों वर्षों से विश्घ्वभर में मशरूम की उपयोगिता भोजन और औषधि दोनों ही रूपों में की जाती रही है। यह पोषण का भरपूर स्रोत है और स्घ्वास्घ्थ्घ्य खाद्यों का एक बड़ा हिस्घ्सा बनाता है। मशरूमों में वसा की मात्रा बिल्घ्कुल कम होती हैं, विशेषकर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की तुलना में, और इस वसायुक्घ्त भाग में मुख्घ्यतया लिनोलिक अम्घ्ल जैसे असंतप्तिकृत वसायुक्घ्त अम्घ्ल होते हैं, यह ह्दय संबंधी प्रक्रिया के लिए आदर्श भोजन हो सकता है। पहले मशरूम का सेवन विश्घ्व के विशिष्घ्ट प्रदेशों और क्षेत्रों तघ्क ही सीमित था लेकिन वैश्घ्वीकरण के कारण विभिन्घ्न संस्घ्कृतियों के बीच संप्रेषण और बढ़ते हुए उपभोक्घ्तावाद ने सभी क्षेत्रों में मशरूमों की पहुंच को सुनिश्चित किया है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. तुहिना वर्मा ने कहा कि आज के समय में माइक्रोबायोलॉजी एवं जैव प्रौद्योगिकी जैसे विषय केवल शोध तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें उद्यमिता और रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में उपयोग करते हुए नवाचार आधारित उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम का कार्यक्रम का संचालन डॉ. आजाद पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रंजन सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सोनी तिवारी, डॉ. आज़ाद पटेल, शोधार्थी प्रियंका, गरिमा दुबे, सुरभि, नवोदिता, आदर्श कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

