शहर के स्कूलों में छुट्टी, कई के टाइम बदले
5 जनवरी को खुलेगा हाईकोर्ट
प्रयागराज,20 दिसंबर (आरएनएस)। प्रयागराज में ठंड और कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। तेज गलन से लोग कांपते दिख रहे हैं। शहर के कई बड़े स्कूलों में आज से शीतलहर की छुट्टियां कर दी गई हैं। सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज समेत अन्य स्कूलों कई में 3 जनवरी तक के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। बाकी जो स्कूल खुलेंगे उनकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से तीन बजे तक के लिए निर्धारित की गई है।
हाईकोर्ट में भी शीतकालीन छुट्टी शुरू हो गई है। अब 5 जनवरी को हाईकोर्ट खुलेगा। दूसरी ओर डॉक्टर भी लोगों को इस ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी जा रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 11एष्ट दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी अगले कुछ दिनों तक इसी तरह से ठंड बरकरार रहेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में शनिवार को शीतकालीन छुट्टी हो गई है। न्यायिक कार्य 5 जनवरी 2026 से फिर से शुरू होंगे। हालांकि, इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से संचालित फोटो आइडेंटिफिकेशन सेंटर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।
घने कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। शुक्रवार दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कई ट्रेनें लेट रहीं। प्रयागराज आने वाली प्रीमियम और वीआईपी ट्रेनें 3 घंटे से अधिक लेट रहीं। इसमें प्रयागराज एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से सुबह 10:30 बजे जंक्शन पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस 4.20 घंटे, पुरुषोत्तम 4.30 घंटे, रीवा 4.00 घंटे, नेता जी एक्सप्रेस 6.20 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 6.45 घंटे लेट रही। वहीं शुक्रवार को महानंदा एक्सप्रेस, झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस एवं आनंद विहार- हटिया एक्सप्रेस निरस्त रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

