राजनांदगांव,21 दिसम्बर (आरएनएस)।छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिला पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों में ढालेश्वर यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 24 साल साकिन करमतरा रजवाड़ापारा थाना लालबाग जिला राजनंादगांव। पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव भा.पु.से.श्रीमति वैशाली जैन के मार्गदर्शन के पर्यवेक्षण में कानुन व्यवस्था बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रो में असमाजिक तत्वों पर आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्राप्त हुआ है। दिनांक 21/12/25 को ग्राम करमतरा से मोबाईल से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम करमतरा में दो प़क्षो के मध्य वाद विवाद हो रहा है कि सुचना पर हमराह स्टाप के मौके पर पहुंचकर देखा कि अनावेदक ढालेश्वर यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 24 साल साकिन करमतरा रजवाड़ा पारा थाना लालबाग जिला राजनंादगांव द्वारा सुचक लक्ष्मी सोंनी पति गोवर्धन सोनी उम्र 35,साकिन करमतरा थाना लालबाग केा अपनी मॉ से सुचक के हुये विवाद पर तु अपने को क्या समझती कहकर वाद विवाद कर मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर पुलिस व आसपास के लोगों के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया परंतु अनावेदक समझने को राजी न होकर और अधिक उत्तेजित होकर वाद विवाद मारपीट पर उतारू हो गया था। जिसे पुलिस के पास अन्य कोई विकल्प न होने से धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनावेदक के विरूध्द धारा 126,135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी महोदय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेष कुमार साहू, सउनि ए.पी.शीला, आर. कमल किशोर यादव, आर. वर्मा प्रसाद की भुमिका सराहनीय रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

