देहरादून,21 दिसंबर (आरएनएस)। केवल विहार, रायपुर में नाना के घर आई 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो मां की ओर से रायपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से किशोरी की तलाश में जुटी है। बताया गया कि 17 दिसंबर की सुबह पांच बजे से नाना के घर से गायब है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

