ऋषिकेश,21 दिसंबर (आरएनएस)। माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल की जिला स्तरीय बैठक रविवार को दर्शन महाविद्यालय मुनिकीरेती में हुई। जिसमें डॉ. सुशील नौटियाल को जिला अध्यक्ष और सुभाष भट्ट को महामंत्री बनाया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के महामंत्री डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवाण एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी की देखरेख में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित टिहरी जिला कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल के रूप में देवी दयाल गैरोला, सरोजानंद जोशी एवं डॉ. राधा मोहन दास को मनोनीत किया गया। वहीं डॉ. सुशील नौटियाल को अध्यक्ष, सुभाष भट्ट को महामंत्री, रविन्द्र जोशी को कोषाध्यक्ष, वासुदेव भट्ट को उपाध्यक्ष, डॉ. शांति प्रसाद मैठाणी को प्रवक्ता, अंजू नेगी को सह सचिव, आशीष जुयाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। मौके पर सत्येश्वर डिमरी, कमल डिमरी, सुमन चौहान, ममलेश्वर प्रसाद, हीरामणि जोशी, अनिल रतूड़ी, हरीश चंद्र, विनोद जोशी, सुभाष डोभाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

