उत्तरकाशी,21 दिसंबर (आरएनएस)। तहसील बड़कोट के अंतर्गत बसराली गांव में शनिवार को देर रात एक दो मंजिले आवासीय मकान में अचानक आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की मकान में आग लगने से किसी प्रकार की जन व पशु हानि नहीं हुई। शनिवार को देर रात बसराली गांव निवासी मदन सिंह राणा के दो मंजिले मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आज इतनी विकराल हुई की मकान सहित घर में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। पीडि़त परिवार ने बड़कोट तहसील प्रशासन को आग की सूचना दी और प्रशासन से आर्थिक सहायता व आग से हुए नुकसान के उचित मुआवजे की मांग की। एसडीएम बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि राजस्व टीम को मौके पर आग लगने से हुए नुकसान के आंकलन को लेकर भेज दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

