राग प्रभात – कथक नृत्य भूमि और रचना प्रभात प्रोडक्शंस ने एक कथक कार्यक्रम ‘नवप्रभातÓ आयोजित
प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। राग प्रभात कथक नृत्य भूमि (निर्देशक रिनी भारद्वाज, प्रबंधन प्रमुख वान्या भारद्वाज) और रचना प्रभात प्रोडक्शंस (निर्देशक रचना प्रभात) द्वारा राय उमानाथ बाली प्रेक्षागृह में एक कथक कार्यक्रम नवप्रभात- कृष्ण के रंग, कथक के संग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का निर्देशन और कोरियोग्राफ कृष्ण की थीम पर कथक कलाकार और राग प्रभात कथक नृत्य भूमि की निदेशक रिनी भारद्वाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, दुर्गेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विभाग, रचना प्रभात प्रोडक्शंस की निदेशक रचना प्रभात और राग प्रभात- कथक नृत्य भूमि की निदेशक रिनी भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में कार्यशाला के छात्रों द्वारा विभिन्न अर्ध-शास्त्रीय और बॉलीवुड गीतों पर 5 प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन उनके गुरु, कथक कलाकार और शिक्षक, रिनी भारद्वाज द्वारा एक विशेष कथक प्रदर्शन के साथ हुआ, जिन्होंने कृष्ण भजन के साथ अपना प्रदर्शन शुरू किया। सभी परफॉर्मेंस को सुश्री रिनी भारद्वाज ने कोरियोग्राफ और डायरेक्ट किया था।
शाम की परफॉर्मेंस के बाद सुश्री रिनी भारद्वाज ने मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कथक नृत्य और वर्कशॉप के बारे में अपने अनुभव और ज्ञान को शेयर किया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथियों के धन्यवाद संदेश और छात्रों को सर्टिफिकेट वितरण के साथ हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

