प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। देश के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वी जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में मंगलवार को किसान दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा है कि स्व. चरण सिंह जी ने देश के पाँचवे प्रधानमंत्री के रूप में किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। किसानोंकी फसल का सही मूल्य मिले इस के लिए एमएसपी, भूमिहीनो को जमीन मिले इसके लिए चकबंदी अधिनियम, जमींदारी उन्मूलन जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले उन्हें किसान नेता के रूप में सम्मान दिलाते हैं।
मधुर के अनुसार सुबह ग्यारह बजे से पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।इस दिन विधानसभाओं में भी कई कार्यक्रम किये जायेंगे। जिसमें चौधरी चरण सिंह के योगदान और उनके राजनैतिक सफर नामे पर चर्चा की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

