महापौर ने किया ओंकारेश्वर ग्रीन कॉलोनी का उद्घाटन
प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव जौनपुरी के संयोजन में ओंकारेश्वर ग्रीन कॉलोनी झलवा का आज बड़े ही धूमधाम के साथ उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महापौर गणेश केसरवानी रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कालोनी का उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर महापौर ने कहा कांग्रेस द्वारा की गई तुष्टिकरण की राजनीति ने हिंदू समाज को तोडऩे का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के जनमानस की प्रत्येक समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा अग्रसर रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास में नगर निगम की तरफ से विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में समाज में विद्वेष पैदा करने का कार्य किया जा रहा है और कई संबंधों को समाप्त करने की भी कोशिश की गई।
महापौर ने कहा कि कांग्रेस की नीति हम दो हमारे दो ने तुष्टिकरण को बढ़ावा देने में योगदान दिया जिसने हमारे हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने एवं हमें समाप्त करने की साजिश का एक अंग रहा। जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गंभीरता से लेते हुए तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने का संकल्प लिया है।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता उच्च न्यायालय अमित श्रीवास्तव जौनपुरी ने स्वागत उद्बोधन किया। कार्यक्रम आयोजक के. के. सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आभा श्रीवास्तव मधुर ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लाल बहादुर, सी.वी. पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भाजपा नीति मंच, ऋषि निषाद पार्षद, पार्षद राम लोचन साहू, मंडल अध्यक्ष श्रवण पाल, सुनील कुमार सिंह, एच. एन. सिंह, आनंद द्विवेदी के साथ अन्य अधिवक्ता गणों की उपस्थित रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

