कई वाहन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर फरार
प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। मऊआइमा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के लगभग 2 बजे एक डीसीएम ट्रक बेकाबू होकर हरिसेनगंज बाजार में घरों में जा घुसा। ट्रक जबलपुर से मटर लादकर अयोध्या जा रहा था। हादसे में कई घर और उनके सामने खड़ी गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर हुई इस घटना में ट्रक बाजार के किनारे बने घरों में घुसने के बाद पलट गया। इससे घरों के साथ-साथ कई कारें और बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे में मनोज चौरसिया, लालचंद केसरवानी, विनोद, शिव बाबू, लालचंद नंदलाल, बच्चा लाइट, अमन केसरवानी और ललऊ सहित कई स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त डीसीएम को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। हालांकि, ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

