सीसीटीवी में कैद हुआ आउटसोर्सिंग कर्मचारी, सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज
प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज से केंद्र की कुछ महत्वपूर्ण पत्रावलियों के चोरी हो गई हैं। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि केंद्र में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज से 3 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच कार्यालय से कुछ महत्वपूर्ण फाइलें चोरी कर ली गईं। आरोप है कि यह चोरी कार्यालय में ही काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारी ऋषि सिंह ने एक अन्य व्यक्ति मदन मोहन मणि के बेटे ने की है। जांच समिति की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज की प्रति जांच रिपोर्ट के साथ अटैच कर पुलिस को सौंप दी गई है। समिति का कहना है कि चोरी की गई पत्रावलियों के दुरुपयोग की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे संस्था को प्रशासनिक और कानूनी क्षति हो सकती है।
इस मामले में जांच समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई है। तहरीर पर मधुकान्त मिश्रा (सहायक कार्यक्रम अधिशासी), कमलेश कुमार श्रीवास्तव (सलाहकार), बसंत लाल (पुस्तकालय सहायक), अभिनव राय (डीईओ) के हस्ताक्षर हैं।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया-मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर चोरी गई पत्रावलियों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

