सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब को 31 रन से और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब ने साईं क्रिकेट क्लब को 17 रन से हराकर स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
सोमवार को मिलिनियम मैदान पर पहले मैच में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में तीन विकेट पर 206 शिष्ट सिंह 66 नाबाद, जैल कुमार 31अविजित, गौरव सिंह 28 रन, शिवम सरोज 1/24, आरोन पॉल 1/46, विजय 1/50 ) पर बनाए। जवाब में फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब की टीम ने 28.3 ओवर में 175 रन ( अथर्व श्री गुप्ता 54, अभिजीत मिश्रा 38, शिवम सरोज 25 रन, रूद्र प्रताप सिंह 4/26, जैल कुमार 2/21, शिष्ट सिंह 1/09 ) पर सिमट गई।
दूसरे मैच में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.4 ओवर में 141 रन ( रोहित कुमार 58, शुभ सोनी 27 रन, हिमांशु 6/18, शिवेश पांडेय 2/20 ) पर बनाए। जवाब में साईं क्रिकेट क्लब पूरी टीम 23.2 ओवर में 124 रन ( ओम मिश्रा 58, आदित्य यादव 14 रन, आरव चावला 4/21, रोहित कुमार 3/41, तनिष्क ओझा 2/25 ) पर सिमट गई। मैच के बाद रेलवे के पूर्व खिलाड़ी सुशील ओझा ने रोहित कुमार को मैन ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

