प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित गंगा जमुना तहजीब अंडर -12 क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार से दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर पर प्रारंभ हो रही हैं, आयोजन सचिव मो. रिजवान के अनुसार प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मजीदिया इस्लामिया क्रिकेट क्लब व डीएसए क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा, जिसका उद्घाटन दौलत हुसैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज़मीलूर रेहमान व विशिष्ट अतिथि सैयद मो. सहाब एवं मनीष यादव प्रात: साढ़े नौ करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

