संस्कार भारती की शानदार प्रस्तुति
प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। ‘वंदेमातरमÓ का गगनभेदी उद्घोष ,भगवा-ध्वज का संतुलित उपयोग और संघघोष की लय में अद्भुत समन्वय के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम तीन सरसंघचालकों डा• केशवराव बलीराम हेडगेवार, गुरूजी माधव राव सदाशिवराव गोलवलकर एवं मधुकर दत्तात्रेय देवरस के कृतित्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के चयनित प्रसंगों पर आधारित श्रीधर गाडगे लिखित नाटक संघ गंगा के तीन भगीरथ का मंचन संजय पेंडसे के निर्देशन में किया गया।
मंचन संस्कार भारती प्रयागराज महानगर एवं ट्रिपल आईटीए प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में तारारानी फाऊंडेशन,नागपुर द्वारा ट्रिपल आईटीए के मुख्य प्रेक्षागृह में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रिपल आईटीए के कार्यवाहक निदेशक प्रोफ•अनुपम अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि प्रो• राणा कृष्णपाल सिंह प्रांत सह संचालक काशी प्रांत, प्रो• प्रेमकुमार मल्लिक विभागाध्यक्ष संगीत विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद व सुदेश शर्मा निदेशक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अतिथिगण का स्वागत-सम्मान संस्कार भारती प्रयागराज महानगर की अध्यक्ष डा•ज्योति मिश्र ने किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती प्रयागराज महानगर के महामंत्री विभव शंकर मिश्र द्वारा समस्त अतिथिगण एवं कलाकार दल के प्रति आभार ज्ञापित एवं मंच संचालन ट्रिपल आईटीए के डा• संजय सिंह (संयोजक) द्वारा किया गया।
नाटक की कथा संघ के तीस सदस्यीय नाट्य दल ने प्रस्तुत किया। उक्त दल के मार्गदर्शक रविंद्र भुसारी व संगीत भाग्यश्री चिटणीस का था।नेपथ्य में सतीश पेंडसे एवं निर्माती सारंगी पेंडसे थीं।
दर्शक दीर्घा में ट्रिपल आइटीए के अनेक प्रोफेसर तथा छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त काशी-प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा, सांस्कृतिक केन्द्र की सलाहकार कल्पना सहाय, लोककला संयोजक सुशील राय, वरिष्ठ संपादक डा• प्रदीप भटनागर, कवि-लेखक डा• योगेन्द्र कुमार मिश्र ‘विश्वबन्धुÓ संस्कार भारती के दृश्य कला संयोजक व मीडिया प्रभारी रवीन्द्र कुशवाहा, प्रो•अमरेन्द्र सिंह एवं नगर के अनेक गणमान्यजनों ने अद्भुत मंचन की जमकर सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

