रूदौली-अयोध्या 22 दिसंबर (आरएनएस) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की पूर्व सदस्य दयानंद शुक्ला ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रेल भाड़े की वृद्धि की आलोचना करते हुए कहा 6 माह में दूसरी बार ट्रेन के किराए में वृद्धि करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जनता के हितों पर कुठारा घात किया है उन्होंने कहा जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है महंगाई के अलावा आम जनता को कुछ नहीं दिया आज आम आदमी बढ़ती महंगाई से कराह रहा है चाहे वह खाद्य वस्तुओं का हो किसानों से संबंधित हो डीजल पेट्रोल रसोई गैस का हो हर तरफ मंगाई की मार है। उन्होंने कहा रेल किराए में वृद्धि तो हो रही है लेकिन आम जनता की सुविधाओं के लिए कुछ नहीं कर रहा है प्रतीक्षालय में बैठने का भी शुल्क देना पड़ता है स्टेशन पर शौचालयों का बुरा हाल है प्लेटफार्म पर गंदगी का बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है ।लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है वह केवल अपना खजाना भरना चाहती है देश की जनता को इस पर ध्यान देना होगा और जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लेना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

