आजमगढ़ 22 दिसम्बर(आर एन एस) निदेशालय महिला कल्याण उ0प्र0 एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी आजमगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ के स्तर से आज बाल विवाह मुक्त भारत एवं ÓÓवीर बाल दिवस ÓÓ थीम पर विशेष अभियान चलाया गया। ब्लाक हरैया में स्थित आजाद संस्कार वाटिका वैदौली, विद्यालय, आजमगढ़ में डिस्ट्रिक्ट मिशन को.आर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं बालको अध्यापिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका व 21 वर्ष से कम उम्र का बालक का विवाह बाल विवाह के अंतर्गत आते हैं जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत कठोर दंड का प्रावधान है जिसमें दो साल की क़ैद व एक लाख रुपए का जुर्माना हो सकता हैं उनको उनके मौलिक अधिकारों शिक्षा व स्वास्थ से वंचित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए हम सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए। इसके साथ-साथ वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरू गोविन्द जी के साहिबजादों ने छोटी उम्र में भी मातृभूमि एवं धर्म की रक्षा हेतु दुश्मनों का बहादुरी से कैसे सामना किया ये बच्चों को बताया गया की उनकी शौर्यगाथा उनकी हमारी धरोहर है एवं विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं व सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाईन नम्बर यथा 1090, 181, 112, 108 व शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त कार्यक्रम में विभाग की ओर से हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन के अन्तर्गत कार्यरत जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिंह द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना व स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक श्री आनन्द सिंह व प्रिंसीपल दीपक पटेल एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

