आजमगढ़ 22 दिसंबर(आर एन एस)थाना सरायमीर क्षेत्र में घर के हाते से ट्रैक्टर की बैट्री व अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्रकाश में आए अभियुक्त को चोरी की बैट्री व लोहे के गमले के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए हिरासत में लिया।दिनांक 18/19.10.2025 की रात्रि ग्राम खरेवां थाना सरायमीर क्षेत्र से ट्रैक्टर की बैट्री व अन्य सामान चोरी किए जाने के सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 425/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 22.12.2025 को थाना सरायमीर पुलिस द्वारा चेकिंग व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को खानकाह रेलवे क्रासिंग–गाहूखोर मार्ग से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की एक पुरानी बैट्री व एक लोहे की चादर का गमला बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा चोरी का जुर्म स्वीकार किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

