हावड़ा 22 दिसंबर (आरएनएस)। जिले के सलकिया इलाके में एक आवासीय फ्लैट में मध्यम आयु के व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय देवब्रत दास (पाल) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह हत्या आपसी झगड़े के बाद हुई या पहले से सुनियोजित थी, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना सलकिया के कैवत्र्यपाड़ा लेन स्थित एक छह मंजिली अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट में हुई, जहां देवब्रत दास रहते थे। उनके फ्लैट के ठीक सामने ही उसी आवास के सचिव पिंटू दास का फ्लैट है। सोमवार को देवब्रत के फ्लैट से पहले झगड़े की आवाजें और फिर कराहने की आवाज सुनाई देने लगीं। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज सुनकर अन्य निवासी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कुछ देर बाद कराहने की आवाज भी बंद हो गई। स्थिति गंभीर होने का अंदेशा होने पर निवासियों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि देवब्रत दास का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। उनके चेहरे, कान सहित शरीर के कई हिस्सों पर खून और चोट के निशान थे। इसी दौरान फ्लैट के अंदर दो अन्य किशोर भी पाए गए। बालकनी में पिंटू दास का नाबालिग बेटा मौजूद था, जबकि कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटा एक अन्य किशोर धीमी आवाज में कराह रहा था। वह पिंटू दास के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है। मालिपांचघरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देवब्रत दास को मृत पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिस किशोर के कराहने की बात कही जा रही थी, उसकी जांच में शारीरिक हालत पूरी तरह सामान्य पाई गई, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह खुद को बचाने के लिए नाटक कर रहा था। दोनों नाबालिगों के बयानों में भी पुलिस को कई विसंगतियां मिली हैं। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, देवब्रत दास एक निजी कंपनी में काम करते थे। करीब दस साल पहले उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। उनकी एक बेटी है, जो अपने मामा के घर रहती है। देवब्रत की बुजुर्ग मां आमतौर पर उनके साथ ही रहती


















